फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौंद के परीक्षा केंद्र से 10वीं का छात्र उतर पुस्तिका लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से एक छात्र शनिवार को उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। सुपरिंटेंडेंट मुकेश कुमार ने इस घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद उन्होंने नारनौंद पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केंद्र शिकायत पर नामजद नाबालिग छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र नंबर-4 के सुपरिंटेंडेंट मुकेश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि भिवानी बोर्ड द्वारा ली जा रही परीक्षाओं में शनिवार को 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्र-4 के कमरा नंबर-10 में कोथकलां के एक निजी स्कूल का छात्र पेपर दे रहा था। जब पेपर खत्म हुआ तो कमरे में ड्यूटी दे रही अध्यापिका चेन्नमा ने जब सभी छात्रों से पेपर मांगा तो एक छात्र बिना अपनी उत्तर पुस्तिका दिए ही परीक्षा केंद्र से भाग गया। जांच के बाद एक उत्तर पुस्तिका कम मिली और जिस रोल नंबर की पुस्तिका कम मिली, उससे छात्र की पहचान हुई कि कौन छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हुआ है। उसके बाद सुपरिंटेंडेंट मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि नारनौंद स्कूल के सुपरिंटेंडेंट ने शिकायत दी है कि एक छात्र बिना उत्तर पुस्तिका दिए ही भाग गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें