फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाली में आरोपी महिला टीचर्स के दोबारा ज्वाइन करने पर स्कूल नहीं गई छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मंगाली के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की संस्कृत विषय की अध्यापिका सुदेश और पीटीआई सुशीला को स्कूल में दोबारा ज्वाइन करवाने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। दोनों महिला टीचर्स स्कूल पहुंची तो 650 छात्राओें स्कूल नहीं पहुंचीं। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि अगर विभाग ने दो दिन में दोनों अध्यापिकाओं का तबादला नहीं किया तो ग्रामीण सोमवार से स्कूल के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई को मंगाली स्कूल की संस्कृत की अध्यापिका सुदेश और पीटीआई सुशीला पर मिड-डे मील कर्मियों, स्कूल की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ग्रामीणों ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर ताला लगा दिया था। दोनों शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया था। बुधवार को विभाग ने दोनों शिक्षिकाओं को उसी स्कूल में दोबारा ज्वाइन करवा दिया है। दोनों अध्यापिकाओं के दोबारा ज्वाइन करने के बाद ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने विभाग को दो दिन का समय देते हुए कहा कि अगर विभाग ने दो दिन में दोनों अध्यापिकाओं का तबादला नहीं किया तो ग्रामीण सोमवार को स्कूल के सामने धरना देकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे। पूर्व सरपंच सत्यनारायण ने बताया कि स्कूल के स्टाफ ने कहा कि नियमों के अनुसार ग्रामीण स्कूल में नहीं आ सकते। ग्रामीणों ने महिला अध्यापिकाओं पर आरोप लगाए कि स्टाफ ने ग्रामीणों को स्कूल में न आने की बात कही। ऐसा कोई नियम नहीं है कि ग्रामीण स्कूल में जाकर स्टाफ से बात ना कर सके। इस दौरान मंगाली मोहब्बत सरपंच प्रतिनिधि सतपाल, मंगाली आकलन सरपंच राकेश गांधी, मंगाली सुरतिया सरपंच संदीप धायल, मंगाली झारा सरपंच प्रतिनिधि लीलूराम, ढाणी जाटान सरपंच प्रतिनिधि विनोद, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण, ब्लॉक चेयरमैन बलजीत, विजय, हरिओम शर्मा, सतीश, कृष्ण, गुलाब, निहाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए स्कूल की सभी छात्राओं को स्कूल नहीं भेजा। ग्रामीणों के इस रोष में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों की पढ़ाई बाधित रही। इस दौरान स्कूल की 650 छात्राएं सुबह स्कूल में नहीं आईं। छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचने के कारण सभी अध्यापिकाएं दिनभर स्कूल में इधर-उधर घूमती रही।

उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार दोनों अध्यापिकाओं ने मंगाली स्कूल में ज्वाइन कर लिया है। वीरवार को स्कूल में सभी छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
-गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें