फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सोते मिले अंग्रेजी टीचर, लेक्चरर मोबाइल में खेल रहे थे गेम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने शुुक्रवार को आदमपुर के गांव कालीरावण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक स्कूल में सोता मिला तो दूसरा शिक्षक मोबाइल पर गेम खेल रहा था। दो शिक्षक पढ़ाई कराने की बजाय आपस में गप्पे हांक रहे थे। एडीसी ने चारों शिक्षकों का वेतन रोकने के लिए माध्यमिक विद्यालय शिक्षा के निदेशक को पत्र लिखा है।
एडीसी एएस मान ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आदमपुर खंड के गांव कालीरावण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण पर गए थे। जब स्कूल के अंदर पहुंचे तो पीजीटी अंग्रेजी के शिक्षक कुलदीप विद्यालय में सोते हुए मिले। इतिहास विषय के पीजीटी राजकुमार, संस्कृत विषय के पीजीटी राजीव कुमार कक्षा छोड़कर सो रहे शिक्षक कुलदीप सिंह के पास बैठकर गप्पे हांक रहे थे। वहीं लेक्चरर मुंशीराम कक्षा में मोबाइल पर गेम खेलते मिले। एडीसी ने कहा नियमानुसार किसी भी शिक्षक को अपना मोबाइल कक्षा में ले जाने की इजाजत नहीं है। सभी शिक्षकों को कक्षा में जाने से पूर्व अपना मोबाइल प्रधानाचार्य के कमरे में जमा करवाना होता है। वहीं निरीक्षण के दौरान विद्यालय के लिपिक रणबीर सिंह ड्यूटी से नदारद मिले। विद्यालय में हाजिरी रजिस्टर भी नहीं मिला। इसके अलावा भ्रमण रजिस्टर और एडजस्टमेंट रजिस्टर में भी कोई एंट्री दर्ज नहीं थी। एडीसी मान ने लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही इस उद्देश्य को पूरा करने में बाधा बन रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रकार की लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

7वीं और 11वीं क्लास में नहीं मिले टीचर
एडीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विद्यालय की कक्षा सात और 11 में कोई भी अध्यापक नहीं था। विद्यार्थी खाली बैठे थे। स्कूल में पढ़ाई की बजाय लापरवाही बरतने वाले चारों शिक्षकों के एक दिन के वेतन को रोकने के आदेश देते हुए माध्यमिक विद्यालय शिक्षा के निदेशक को लेटर लिखा है।
विज्ञापन


स्कूलों का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। स्कूलों के रिजल्ट को लेकर भी जवाब मांगा जाएगा।
-एएस मान, एडीसी हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें