फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्र गलत बांटने से 25 देरी से शुरू हुआ पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एचटेट के दूसरे दिन सेेक्टर-15 स्थित एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में लेवल-2 की परीक्षा देने वाली एक परीक्षार्थी ने प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका जाहिर की है। उम्मीदवार भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गुलशन नगर की रहने वाली रेखा है। उसका कहना है कि जब एग्जामिनर ने उसे पेपर थमाया तो उसके पहले पेज पर हल्दी जैसे पीले निशान थे। उसको आशंका है कि पेपर लीक हुआ होगा और ये सब्जी इत्यादि के निशान हैं। सील के साथ भी छेड़छाड़ का अंदेशा जताया गया है। मामले को लेकर उसने मौके पर मौजूद एग्जामिनर को भी आपत्ति दर्ज करवाई, लेकिन उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की। परीक्षा केंद्र से बाहर आते ही महिला परीक्षार्थी ने बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को कॉल कर शिकायत दी। उन्होंने मामले की पड़ताल करने के लिए कहा, लेकिन परीक्षार्थी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो में करने की बात कही है। मामले की सूचना मिलते ही सीआईडी और सिक्योरिटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए।
तोशाम निवासी रेखा ने बताया कि जब परीक्षा देने के लिए केंद्र के कमरे में बैठी और उन्हें एग्जामिनर ने पेपर दिया तो उसके पहले ही पेज पर हल्दी के निशान थे, जैसे किसी के हाथों पर सब्जी लगी हो। इसके अलावा पेपर की सील भी थोड़ी-बहुत खुली हुई थी। आरोप है कि उन्होंने इस बारे में एग्जामिनर को बताया, लेकिन एग्जामिनर ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और कहा कि पेपर देना है तो आराम से पेपर दो। अन्य उम्मीदवारों का समय बर्बाद मत करो।
विज्ञापन

तय समय सीमा पर पेपर देकर बाहर आने के बाद उन्होंने इस बारे में परिजनों को बताया और बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को शिकायत दी। रेखा का कहना है कि वे चेयरमैन के जवाब से भी संतुष्ट नहीं। इस मामले की शिकायत वे सोमवार को सीएम विंडो में करेंगी और चेयरमैन को लिखित में भी शिकायत देंगी।

ऐसा भी हो सकता है कि एग्जामिनर के हाथ गंदे हो। फिर भी वे इस मामले की जांच करवाएंगे। -जगबीर सिंह, चेयरमैन शिक्षा बोर्ड भिवानी

डीएन कॉलेज में 25 मिनट देरी से शुरू हुआ एग्जाम
डीएन कॉलेज रोड पर स्थित केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल के सेंटर में पहला पेपर 25 मिनट देरी से शुरू हुआ। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र को सही तरीके से वितरित नहीं किया गया। इससे पहले पेपर करीबन 25 मिनट देरी से शुरू हुआ। केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र के एग्जामिनर ने परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका सीरियल वाइज और प्रश्नपत्र को परीक्षार्थियों के विषयानुसार वितरित नहीं किया। परीक्षार्थियों ने जब अपने प्रश्न पत्र को देखा तो उन्होंने आपत्ति जताई। इसके बाद सभी प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को वापस लेकर सीरियल वाइज और विषयानुसार वितरित किया। पेेेपर के 25 मिनट लेट होने के बाद परीक्षार्थियों को पेेपर के अंत में 25 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। पेपर साढ़े 12 बजे समाप्त न होकर 12 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हुआ, जबकी 12:50 पर दूसरे पेपर के परीक्षार्थियों की एंट्री का समय था। दूसरे पेपर के परीक्षार्थियों की एंट्री एक बजकर 15 मिनट पर शुरू हुई। एचटेट परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के बाद भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
झूठा निकला रोडवेज का दावा, नहीं मिली समय पर बसें
परीक्षार्थियों को वापस अपने घर जाने के लिए न तो समय पर रोडवेज बसें मिली और न ही ट्रेनें मिली। रोडवेज ने दावा किया था कि एचटेट परीक्षार्थियों को बसों की कमी नहीं होने देंगे। रोडवेज ने करीबन 20 बसें अलग से चलाने का दावा किया था। रविवार सुबह रोडवेज ने जींद के लिए सिर्फ तीन बसों को भेजा। दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट बस स्टैंड पर सवारियों की काफी भीड़ रही। बस के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। दूसरा पेपर समाप्त होने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के लिए करीबन 10 बसें जींद, भिवानी, रोहतक, कैथल और सिरसा रूट पर चलाई।
शहर में इन जगहों बनाए गए परीक्षा केंद्र
जाट कॉलेज, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीआर लॉ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, जीजेयू, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, विश्वास स्कूल, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट कबीर स्कूल, डीपीएस, ओपीजेएमएस, ओम इंस्टीट्यूट, प्राणनाथ प्रणामी इंस्टीट्यूट।
जाट कॉलेज में बनाया कलेक्शन सेंटर
जाट कॉलेज में कलेक्शन सेंटर बनाया गया। तहसीलदार की निगरानी में वीडियोग्राफी करवाकर सेंटरों के अलग अलग पेपर जमा करवाए गए। भिवानी बोर्ड में पेपर भेजने के लिए देर रात नौ बजे तक पैकिंग का काम हो रहा था। सेंटर इंचार्ज से पेपर जमा करवाने का समय तक नोट करवाकर उनसे हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह 91 और शाम को 90 प्रतिशत ने दी परीक्षा
हिसार जिले में 45 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। सुबह 14 हजार 445 और शाम को 14 हजार 800 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। सुबह के समय 91 प्रतिशत और शाम के समय 90 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें