फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पर युवा कांग्रेस ने मच्छरदानी ओढ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रदेश में खराब स्वास्थ्य सेवाओं और शहर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के विरोध में हलका नलवा के युवा कांग्रेस नेता मनोज टाक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी पहन कर अपना विरोध दर्ज किया।
इस दौरान मनोज दास ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब हो चुकी हैं। राज्य में डेंगू का प्रकोप जारी है। हालांकि ठंड बढ़ने से डेंगू का लार्वा कम हुआ है परंतु डेंगू के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पिछले दो-तीन महीनों से डेंगू का कहर लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और केवल फॉर्मेलिटी पूरी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के हालात देखकर लगता है कि हर व्यक्ति को मच्छरदानी लेकर बाहर निकलना होगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अपनी बयानबाजी जारी करते हैं पर वे डेंगू के विषय में कोई बयान नहीं दे रहे। पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने अपनी तरफ से निजी कोष से मदद देकर डेंगू से बचाव के लिए फोगिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की संख्या के आंकड़े गलत पेश किए जा रहे हैं। सच्चाई को छुपाया जा रहा है। रोष जताने के दौरान प्रतीक ख्यालिया, विनोद लंबा महासचिव हरीश भट्ट, दक्ष कुंडू, अनूप पंघाल, प्रतीक नारंग, सुनील गुनावत, सरीफ , हिमांशु सोनी, रवि सुभाष गंगवा, टोनी पुनिया, नवीन कुमार, राजू, सचिन, अमित सैनी, नवीन पंघाल व विकास यादव आदि मौजूद रहे।

डेंगू पर युवा कांग्रेस ने मच्छरदानी ओढ़कर किया प्रदर्शन
फोटो नंबर 9 सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें