फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देशों के इंतजार में स्टाल का ड्रा रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इस बार पटाखों के लिए पूरे जिले में केवल 28 स्टॉल ही लगाई जाएंगी। हाईकोर्ट के दिशानिर्देश के अनुुसार ही पटाखों की बिक्री होगी। प्रशासन ने उच्च न्यायालयों के आदेशों का इंतजार करते हुए शुक्रवार को ड्रा नहीं निकाला। अब शनिवार को स्थिति साफ होने पर पटाखों के स्टॉल लगाने पर फैसला लिया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से पटाखों की स्टॉल के लिए पिछले सप्ताह आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 13 अक्तूबर को ड्रा निकालना था। प्रशासन की ओर से 144 स्टॉल के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें सबसे अधिक आवेदन शहर के लिए थे। इसके अलावा हांसी, आदमपुर, उकलाना, बरवाला, नारनौंद के लिए थे। जिला प्रशासन की ओर से ड्रा निकाले जाने से पहले ही यह मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पहुंच गया। इसके बाद प्रशासन ने इसे टाल दिया। शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए प्रदेश में पिछले साल की तुलना में केवल 20 प्रतिशत स्टॉल देने का निर्देश है। साथ ही पटाखों को चलाने के लिए भी तीन घंटे का समय तय किया गया है। अगर निर्देश लागू हुआ तो जिले में केवल 28 स्टॉल ही लगाई जा सकेंगी। प्रशासन को फिलहाल उच्च न्यायालय के अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव की ओर से निर्देश का इंतजार है। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार ही स्टॉल वितरित की जाएंगी। माना जा रहा है कि शनिवार को इस बारे में निर्देश आएंगे। इसके बाद सोमवार को ड्रा के जरिये स्टॉल दी जाएंगी।
विज्ञापन

पहले ही कम आए आवेदन
प्रशासन की ओर से पिछले सप्ताह पटाखों की 144 स्टॉल के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें केवल 95 आवेदन ही आए थे। ऐसे में सभी को स्टॉल मिलनी तय थी। पिछले साल की बात करें तो तय संख्या से तीन गुना से अधिक आवेदन आए थे। बीते साल स्टॉल तीन दिन के लिए लगी थीं।
प्रदूषण विभाग जांचेगा स्तर...
दिवाली के मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहर में अलग-अलग स्थानों पर सैंपल लेगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से पहले ही शेड्यूल तय किया जा चुका है।इसमें 18 से 20 तक तीन दिन के सैंपल लिए जाएंगे। पिछले साल पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ा था। कई दिन तक असर रहा।

पटाखों की स्टॉल को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। कुल 144 स्टॉल के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 95 आवेदन ही आए हुए हैं। कितनी स्टॉल दी जाएंगी, इस बारे में डीसी साहब ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन

परमजीत सिंह, एसडीएम, हिसार।
चार से पांच करोड़ का धुआं....
पिछले साल दिवाली के मौके पर जिले में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये के पटाखे जलाए जाने का अनुमान लगाया गया था। इसमें सबसे अधिक खरीद अर्बन इस्टेट एरिया में लगी स्टॉल पर हुई थी। इन करोड़ों के धुएं से हजारों लाखों लोगों को दिक्कत सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें