फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत सभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिला राजपूत सभा ने 111 सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिए जाने के खिलाफ मंगलवार को जिला रजिस्ट्रार, समिति एवं फर्म के खिलाफ लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा ने डीसी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में जिला रजिस्ट्रार गुरु प्रताप पर सभा के महासचिव जयसिंह परमार से सांठगांठ करने के आरोप लगाए हैं। सभा के पूर्व संयुक्त महासचिव सतपाल राठौर ने बताया कि उन्होंने जिला रजिस्ट्रार के समक्ष सभा के 111 सदस्यों को मतदान का अधिकार देने की याचिका लगाई थी। रजिस्ट्रार ने महासचिव जयसिंह से कथित तौर पर मिलीभगत कर उनकी याचिका खारिज कर दी है, जिससे चुनाव में जयसिंह को फायदा मिल सके। ज्ञापन में सभा ने रजिस्ट्रार से कुल 14 सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व संयुक्त महासचिव सतपाल राठौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान डीसी ने अगले सप्ताह फिर से बुलाने का आश्वासन दिया है। तब तक वे मामले को लेकर जरूरी दस्तावेजों का अध्ययन कर लेंगे।
विज्ञापन

पांच फरवरी से स्थगित चल रहे चुनाव
जिला राजपूत सभा के चुनाव पांच जनवरी को होने थे। 111 सदस्यों को मताधिकार देने की याचिका के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। वर्तमान में सभा का प्रशासक नियुक्त किया हुआ है। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ सौरन सिंह प्रशासक की जिम्मेवारी निभा रहे हैं।

फोटो 42 व 45
जिला उपायुक्त ने दोबारा बुलाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें