अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मेहनत करने वालों को मुकाम जरूर मिलता है। भले ही लक्ष्य हासिल करने के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीए परीक्षा पास करने वाले अनिल के साथ कुछ ऐसा ही है। अनिल ने सीए बनने के लिए काफी परेशानियों का सामना किया। आखिर में सफलता ने उनके कदम चूम ही लिए। अनिल ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता गुलशन धवन हिसार में सब्जी की रेहड़ी लगते हैं। अनिल को सीए में एडमिशन दिलाने के लिए उनके पिता और उनके भाई ने कड़ी मेहनत की है। दोनों की बस एक ही इच्छा थी कि कैसे हो अनिल सीए बन जाए। इसके लिए दोनों ने काफी परेशानियों को झेला, लेकिन अनिल को परेशान नहीं होने दिया। पिता और भाई ने इस चीज का बहुत ख्याल रखा। दोनों की मेहनत रंग लाई और अनिल ने सीए परीक्षा पास कर ली। अनिल ने बताया कि पारस इंस्टीट्यूट के विवेक ने भी उनकी काफी सहायता की।
पारस इंस्टीट्यूट को दिया सफलता का श्रेय
पारस इंस्टीट्यूट हिसार के अनिल धवन और अंकित असीजा दोनों ने सीए परीक्षा पास की है। न्यू राजीव नगर के निवासी अनिल ने सीए में 800 में से 490 अंक प्राप्त किए। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय पारस इंस्टीट्यूट को दिया है। अनिल प्रतिदिन 15 से 16 घंटे पढ़ाई करता था। अनिल ने 10 वी में 89 प्रतिशत, 12 वीं में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
अंकित ने 496 अंक प्राप्त किए
अंकित ने सीए में 800 में से 496 अंक प्राप्त किए। अंकित के पिता की मेडिकल शॉप है। अंकित ने बताया कि उन्होंने सीए की पढ़ाई पारस इंस्टीट्यूट से प्राप्त की। अंकित बताया कि पारस इंस्टीट्यूट की शिक्षा प्रणाली का ही नतीजा है, जो आज उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। अंकित ने 10वीं में 10 सीजीपीए, 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अंकित प्रतिदिन 15 से 16 घंटे पढ़ाई करता था।
फोटो - 63 और 64
- पारस इंस्टीट्यूट हिसार के अनिल धवन और अंकित असीजा बने सीए