फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11011 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/नारनौंद। जिले में वीरवार को दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 192 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11011 हो गया है।
विज्ञापन

इनमें से जिले के 9106 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1763 एक्टिव केस हैं। अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 82.70 हो गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
नारनौंद में एक दिन में कोरोना से दो मौत
नारनौंद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में वीरवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनका अंतिम संस्कार उनके गांव में ही नारनौंद नगरपालिका की टीम ने किया। गांव थुराना की एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की वीरवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 21 अक्तूबर को अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था, जहां से उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीं राजपुरा निवासी 58 वर्षीय महिला को बीपी की दिक्कत के कारण बुधवार को अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया था, जहां वीरवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार कराया अंतिम संस्कार
एक महिला पहले से संक्रमित थी, जबकि दूसरी महिला की मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों का नियमानुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
-डॉ. यशपाल, एसएमओ, नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें