फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ईवी चार्जिंग स्टेशन के 110 कनेक्शन लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणी कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को लंबित ईवी चार्जिंग कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन क्षेत्र में अब तक 360 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 250 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जबकि 110 अभी लंबित हैं। एमडी गर्ग ने कहा कि ईवी चार्जिंग अवसंरचना का विकास भारत सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। देरी स्वीकार्य नहीं है। बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियां अपने पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जर स्थापित कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें