हिसार। विदेश भेजने के नाम पर 11 युवाओं से करीब 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में सलेमगढ़ के रहने वाले साहेबराम और करनाल के आकाश राणा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुनील वर्मा उनके पिता पृथ्वीराज, शिवकुमार और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में सलेमगढ़ निवासी साहेबराम और करनाल वासी आकाश राणा ने बताया कि वे सिंगापुर में रहते थे। वहां पर आरोपी श्रीगंगानगर के रहने वाले सुनील से मुलाकात हुई। उसके बाद वापस भारत आ गए। सुनील भी लौट आया। उसके बाद वह हमसे मिला और उसने बताया कि पृथ्वीराज यूनाइटेड किंग्डम (यूके) और पौलेंड भेजने के लिए वर्क वीजा लगवाता है। यूके के लिए 16.50 लाख और पौलेंड के लिए 5.50 लाख रुपये देने होंगे।
उसकी बातों में आकर यूके के लिए सुशील, अरुण, सुदेशना, पूजा, शक्ति और सोनू ने रुपये दिए। पौलेंड जाने के लिए मुस्कान, मोनू, अुर्जन, मोहित और सुशील ने रुपये दिए। सभी ने मिलकर 55 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद कोई वर्क वीजा नहीं दिया। जब रुपये मांगें तो आरोपियों ने कोयंबटूर बुलाया। वहां पर अपने खर्चें पर 20 दिन रुके, लेकिन रुपये वापस नहीं दिए। उसके बाद आरोपी के घर श्रीगंगानगर गए वहां पर भी रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।