फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीड़ बबरान धाम में 11 दिवसीय श्री श्याम अखंड ज्योति अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीड़ बबरान धाम में 11 दिवसीय श्री श्याम अखंड ज्योति अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान से किया गया। श्याम बाबा की आराधना करते हुए धाम के महंत महाराज विनोद शर्मा ने अपनी हथेली पर बाबा की ज्योति (जोत) प्रज्वलित की। यह अखंड ज्योति अनुष्ठान 25 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

धाम के पुजारी विनय शर्मा ने बताया कि यह अनुष्ठान जनकल्याण और भक्तों को संकटों से उबारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। महाराज विनोद शर्मा भक्तों के कष्टों के निवारण की कामना करते हुए अखंड ज्योति की साधना कर रहे हैं। श्रद्धालु किसी भी समय धाम पहुंचकर इस जागृत ज्योति के दर्शन कर सकते हैं।
प्रतिदिन श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का होगा आयोजन :
अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामकुमार जांगड़ा प्रतिदिन पाठ करेंगे। विनय शर्मा ने बताया कि देशभर से श्रद्धालु बीड़ बबरान धाम पहुंचकर श्याम बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे। भक्तों को महाभारतकालीन पीपल वृक्ष के दर्शन का भी अवसर मिलेगा जिसे वीर बर्बरीक के शौर्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही श्रद्धालु शिव परिवार, अखंड ज्योति, धूणा, घोड़े के पदचिह्न वाली शिला और मढ़ी के दर्शन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें