फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के छात्र को उठाकर पटका, 15 बार हौद में लगवाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। उमरा गांव स्थित एशियन पब्लिक स्कूल के संचालक, प्रिंसिपल और तीन कोच पर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी को थर्ड-डिग्री टार्चर करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने छात्र को उठा-उठा कर पटका। इसके अलावा पानी की हौद में 15 बार डुबकी लगवाई। सदर पुलिस ने भिवानी के गांव बड्दुचैना निवासी छात्र की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र का भिवानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने बताया कि उसने 21 अप्रैल 2021 को एशियन पब्लिक स्कूल उमरा में दसवीं कक्षा में दाखिला लिया था। छात्र ने बताया कि करीब एक महीना पहले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ने उस पर चोरी करने का इल्जाम लगा दिया। विक्रम कोच के नाम से डराकर पैसों की डिमांड करने लगा। उसने बताया कि इसके बाद 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे विक्रम कोच ने उसे वार्डन रूम में बुलाया और बिना कुछ कहे बुरी तरह पीटा। उसकी रात 11 बजे उसे वार्डन रूम में बुलाया गया जहां विक्रम कोच, नवीन शर्मा कोच, संचालक संजय कोच ने उठा-पटक कर पीटा। विक्रम कोच ने सचिन सातरोड़ व विनय के साथ मिलकर उसे 15 बार पानी के हौद में डुबकी लगवाई और बिना कोई कसूर थर्ड डिग्री टार्चर किया। छात्र को कंधा, पसली, छाती, पीठ, कोहनी, घुटने, गर्दन, सिर में चोटें आई है। आरोप है कि उसे गुप्तांग में भी चोट लगी है।
पुलकित ने बताया कि 16 जुलाई को जब उसके माता-पिता उसे लेने के लिए उमरा आए तो विक्रम कोच ने धमकी दी कि चाहे कुछ भी कर लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके बाद छात्र के माता-पिता ने उसे लोहारू के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे भिवानी रेफर कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें