फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल से शुद्ध पेयजल के लिए तरसे सूर्यनगर के लोग, तीन हैंडपंप से प्यास बुझा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार। 50 साल पहले बसे सूर्य नगर के लोग अपनी बसावत के समय से ही शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। दूषित पानी पीते-पीते करीब आधी सदी गुजर चुकी है। मगर सुविधाओं का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन सूर्यनगर में सुविधाएं देने के मामले में आंखें मूंदे हुए हैं। इस एरिया में हो रही पानी सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आता है। घरों में रखी पानी की टंकियों तक से बदबू आने लगी है। इस समस्या से सूर्यनगर के करीब 20 हजार लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। मात्र तीन हैंडपंप के सहारे ही लोगों को पीने लायक पानी मिल पाता है। बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी कोई ठोस समाधान आज तक नहीं हुआ है। यही कारण है कि एरिया में पानी से होने वाली बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे हैं।

राजनेता वोट ले जाते हैं, उसके बाद पूछते तक नहीं
सूर्यनगर के निवासियों का कहना है कि जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन से लेकर सरकार के नेताओं तक का रवैया उनके क्षेत्र के प्रति नकारात्मक है। सूर्यनगर में हर राजनैतिक पार्टी का नेता वोट लेने तो आता है लेकिन चुनाव बीतने के बाद सूर्यनगर की ओर देखते तक नहीं। सूर्यनगर के लोग नगर निगम के अनुसार हाउस टैक्स, पानी का बिल व बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। मगर उसके मुताबिक उन्हें सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं लोग
सूर्यनगर फाटक एरिया के लोग जिंदल हाउस से पीने का पानी लेकर आते हैं। जिनको रेलवे फाटक क्रॉस करके जाना पड़ता है। वहीं सूर्यनगर के मध्यक्षेत्र के लोग बरवाला रेलवे लाइन पर जाखल फाटक के पास लगे हैंडपंप से पीने का पानी लाने जाते हैं। यह हैंडपंप सूर्यनगर की आबादी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सूर्यनगर के लोग जलघर की सप्लाई के भरोसे न रहकर हैंडपंप से पानी लेकर आते हैं क्योंकि जलघर से पानी सप्लाई का समय नियमित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें