अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रचंड गर्मी ने बेहाल कर दिया। मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मंगलवार सुबह से ही गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हिसार में 26 मई 1998 को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी, जिसमें अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।
अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा : मौसम विभाग
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा, जिसमें तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 28 मई को आसमान में हल्के बादलों का प्रभाव रहेगा, जिससे तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। इसमें 7 से 13 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।
मई में दर्ज सर्वाधिक तापमान
वर्ष --------- सर्वाधिक गर्म दिन
2018------------45.0 (12 मई)
2017----------- 47.1 (27 मई)
2016----------- 47.8 (22 मई)
2015--------------45.5 (23 मई)
2014--------------46.0 (30 मई)
2013-------------- 47.3 (24 मई)
2012-------------46.4 (31 मई)
2011-----------46.2 (19 मई)
2010-------------48.1 (26 मई)
अगले चार-पांच दिन मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 28 मई को मौसम में बदलाव के आसार हैं। किसान कपास की बिजाई शाम के समय करें।
-डॉ. राज सिंह, एचओडी, मौसम विभाग, एचएयू हिसार