हिसार। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव की घोषणा इनेलो- भाजपा का फिक्स मैच था। दोनों मिलकर खेल रहे हैं। अगला चुुनाव भी दोनों मिलकर लडेंगे।
हिसार में युवा सम्मेलन में आए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छात्र संघ चुनाव के एलान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में चुनाव का वादा किया था। सरकार के पास यह आखिरी साल है। इसमें चुनाव कराया जाना था। भाजपा ने फिक्स मैच के तहत इनेलो को आगे किया। बिना सरकार की अनुमति के किसी राजनीतिक दल से जुडे़ संगठन को कैंपस में इंट्री किस तरह से मिल गई। वहां संगठन को अनशन करने की अनुमति किस तरह से आई। सरकार के इशारे पर यह किया गया। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि इनेलो भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी। जनता इनका ड्रामा समझ चुकी है।
दीपेंद्र हुडडा ने छात्र संघ चुनाव के एलान को बताया फिक्स मैच