फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा रोड पर बनेगा व्हीकल फिटनेस व ड्राइविंग टेस्ट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
व्हीकल फिटनेस एंड ड्राइविंग टेस्ट के लिए जिले में सिरसा रोड पर लगभग 10 एकड़ भूमि पर हाईटेक सेंटर बनाया जाएगा। इसमें एक ही स्थानों पर वाहनों की जांच और ड्राइविंग लाइसेंस को लिए जाने वाले सभी प्रकार के टेस्ट की प्रक्रियाएं आधुनिक उपकरणों की मदद से पूरी करवाई जाएंगी।
डीसी निखिल गजराज ने वीरवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दी। डॉ. राकेश गुप्ता ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और अन्य उच्चाधिकारियों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में 8 से 12 एकड़ भूमि पर व्हीकल फिटनेस एंड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों व उपकरणों की मदद से ऑनलाइन टेस्ट से वाहनों की स्थिति और डीएल के आवेदकों की ड्राइविंग कुशलता की जांच निष्पक्ष ढंग से हो पाएगी, जिससे इस कार्य में पारदर्शिता आएगी। उपायुक्त ने बताया कि हिसार में इसके लिए सिरसा रोड पर जीएलएफ की लगभग 10 एकड़ भूमि को चिह्नित करके इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सक्षम हरियाणा योजना की समीक्षा करते हुए डॉ. राकेश गुप्ता ने स्कूलों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए जिले के तीन खंडों में विशेष कार्यक्रम चलाने के लिए उपायुक्त और एडीसी की सराहना की। एडीसी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रारंभिक चरण में यह कार्यक्रम जिले के तीन खंडों में शुरू किया गया है, जिसे बाद में अन्य खंडों में भी चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय का सपना है कि अगले दो साल में दो लाख नए रोजगार सृजित किए जाएं। अधिक से अधिक युवाओं को समक्ष योजना में शामिल किया जाए। युवाओं को सेना में रोजगार के अवसर दिलवाने के लिए जनवरी-2018 में हिसार में सेना की भर्ती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनके अलावा उन्होंने पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या पर और अधिक शिकंजा कसने के लिए सभी सीएमओ और पुलिस अधिकारियों को अधिक से अधिक रेड मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें