फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 25 अगस्त को आने वाले फैसले को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों ने मंगलवार को असलाह समेत वाहनों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च किया। प्रशासन अब इंटरनेट सेवा बंद कर सकता है।
फ्लैग मार्च का पहला चरण सुबह 10 बजे शुरू हुआ। जवानों का काफिला नई पुलिस लाइन से सिरसा चुंगी, बगला रोड, गांव बगला, सीसवाल, मंडी आदमपुर, गांव आदमपुर, कोहली, कालीरावण, फ्रांसी, दुर्जनपुर, अग्रोहा, कुलेरी, किरमारा, कनोह, पाबड़ा, गांव किनाला, खैरी, चमारखेड़ा, शंकरपुरा, मुगलपुरा से होते हुए गांव उकलाना पहुंचा। फिर काफिला उकलाना शहर, गांव दौलतपुर, बरवाला, गांव सरसौद, बहबलपुर, तलवंडी राणा होते हुए वापस पांच बजे पुलिस लाइन में पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरे चरण के फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसपी मनीषा चौधरी ने किया। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शाम छह बजे से शुरू होकर एयरपोर्ट चौक, मिलगेट, जहाजपुल, सब्जी मंडी चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, अर्बन एस्टेट के अंदर से होते हुए जिंदल चौक, आईटीआई चौक, डाबड़ा चौक, कैंप चौक, पटेल नगर, कैमरी रोड नाका होते हुए गांव कैमरी, गंगवा, आजाद नगर, लघु सचिवालय, फव्वारा चौक, नागोरी गेट, बस स्टैंड, सिरसा चुंगी से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचा। सभी थाना प्रभारियों ने अपने एरिया से फ्लैग मार्च गुजरते समय फोर्स समेत इसमें हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च में डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जोगेंद्र शर्मा और अन्य अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।
एसपी मनीषा चौधरी ने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स और हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के जवानों ने आम जन को सुरक्षित एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एसपी ने बताया कि लोगों में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान अनेक नागरिकों ने आश्वासन दिया कि वे पुलिस की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था को किसी सूरत में नहीं बिगड़ने देंगे। एसपी ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धैर्य एवं संयम बनाए रखें और अफवाहों से सचेत रहें।
विज्ञापन

24 को लागू होगी धारा 144
जिलाधीश निखिल गजराज ने जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर 24 अगस्त से अगले आदेशों तक धारा 144 लागू करने का निर्देश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय का फैसला उनके खिलाफ आने की स्थिति में उनके अनुयायियों द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न की जाए। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी की अनुशंसा पर जिले में 24 अगस्त से अगले आदेशों तक धारा 144 लागू रहेगी।

फोटो 49 से 52, 54 से 57
एसपी बोलीं जनता संयम बनाए रखे, अफवाहों से रहे सचेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें