फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हो रही बेमौसमी बारिश ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण शहर के विकास पर ब्रेक लग सकते हैं। नगर निगम ने इन दिनों 20 करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी किए हुए हैं। इनमें अधिकतर काम सड़कों का है। बेमौसमी बारिश के बाद अगले महीने में मानसून आ जाएगा। बारिश के मौसम में सड़क निर्माण पर रोक लग जाएगी। यानी यह तय है कि शहर की सड़कों के गड्ढे बारिश के बाद ही भरे जाएंगे। मानसून लगभग 15 सितंबर तक रहता है। करीब साढ़े तीन महीने तक सड़क निर्माण करना संभव नहीं।
नगर निगम एरिया में करीब 180 से ज्यादा सड़कों के टेंडर लगे हुए हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट कर कांट्रेक्टर को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। कुछ कांट्रेक्टर्स ने निर्माण शुरू ही किया था कि बारिश ने काम रोक दिया। अब बारिश के मौसम में सड़कें उखाड़कर छोड़ने के लिए भी निगम कांट्रेक्टर को अनुमति नहीं देंगे।
विज्ञापन

नलवा हलके में 80 तो पूरे शहर में बनेंगी 100 सड़कें
निगम ने फिलहाल कांट्रेक्टर्स को जो वर्क ऑर्डर जारी किए हैं, उसमें नलवा हलके की करीब साढ़े छह करोड़ के काम और सात करोड़ से ज्यादा के टेंडर ही रिकॉल किए गए हैं। ये टेंडर खुलने के बाद नलवा हलके की साढ़े 13 करोड़ से 80 से ज्यादा सड़कें बनाई जानी हैं। इसके अलावा के लिए लिए भी नगर निगम ने पहले ही साढ़े 12 करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी कर वर्क ऑर्डर जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन

हमने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। कुछ कांट्रेक्टर्स ने काम शुरू भी किया हुआ है, लेकिन जब बारिश ही आ जाएगी तो उसमें टेक्निकल विंग भी कुछ नहीं कर सकती। हां कांट्रेक्टर को निर्धारित समय में काम करने की कंडीशन लगाकर वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। उसके अनुसार ही काम करवाया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, एमई नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें