फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे 10 से 12 टाइफाइड के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 30 से 40 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें कई दिनों से बुखार आने पर तेजी से मरीजों में प्लेटलेट्स घट रही हैं। वहीं जांच करवाने पर ऐसे मरीजों में अधिकांश टाइफाइड से पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों में 40-50 मरीज बुखार व कम प्लेटलेट्स के आ रहे हैं। इसमें से 10 से 12 मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मरीजों में कई दिनों से बुखार आने व प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत रहती है। जब इनकी जांच करवाई जाती है तो इनमें से काफी संख्या में मरीज टाइफाइड से पीड़ित मिल रहे हैं जिसके बाद उन्हें दवा लेने के साथ-साथ आराम करने की सलाह दी जा रही है। नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ़ कामिद मोंगा ने बताया कि अभी तक सरकारी रिकॉर्ड में डेंगू व मलेरिया का कोई मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन टाइफाइड के मरीज सामने आ रहे हैं। टाइफाइड दूषित पेयजल व भोजन से फैलता है। ऐसे में केवल सतर्कता बरतने की जरूरत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें