फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर में लगेंगे 200 केवीए क्षमता के 10 नए ट्रांसफार्मर, बिजली कटों से मिलेगी निजात

Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में लगे हुए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
हांसी। शहर के 10 क्षेत्रों में 200 केवीए के 10 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिससे गर्मी के दिनों में अघोषित बिजली कटों व फ्यूज उड़ने और लो वोल्टेज की समस्याओं से निजात मिलेगी। गर्मी में बढ़ने वाले बिजली के लोड को देखते हुए बिजली निगम ने योजना बनाई है। इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों के अनुसार प्रति वर्ष गर्मी के सीजन में शहर का बिजली लोड 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। अभी बिजली लोड 90 एमवीए का है। इस वर्ष भी बिजली का लोड बढ़ेगा। जिसको लेकर बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सेक्टर छह, मुल्तान कॉलोनी, यति नगर क्षेत्र, मॉडल टाउन, उमरा गेट जैसे क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।

वहीं अन्य क्षेत्र अभी चिह्नित नहीं हुए हैं। जिन क्षेत्रों में वोल्टेज ट्रिपिंग या फ्यूज उड़ने की शिकायतें ज्यादा होंगी उन क्षेत्रों को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चिह्नित किया जाएगा। सभी ट्रांसफार्मर 200 केवीए की क्षमता के होंगे। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य अप्रैल महीने के अंत तक होगा। नए ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को बिजली कटों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन






नए फीडर भी लगाए जाएंगे

गर्मी के सीजन में बिजली कटों से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम शहर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से छह नए फीड़र भी लगाएगा। इसके टेंडर के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। फीडरों पर ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने नए फीडर लगाने का निर्णय लिया है। अभी शहर में 12 फीडर हैं।





नए पावर हाउस का फिर से शुरू होगा निर्माण कार्य

भिवानी रोड पर दो वर्ष से रुके 132 केवी पावर हाउस का निर्माण कार्य अब फिर से शुरू होगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने विजन इंडिया नाम की गुरुग्राम की एक फर्म को टेंडर दिया है। टेंडर ढाई करोड़ रुपये का है। कंपनी को यहां पर मशीनरी रखने, बिजली के तार बिछाने, ट्रांसफार्मर इंस्टॉल करने व अन्य कार्य करने होंगे। वहीं करीब तीन करोड़ रुपये का सामान निगम की तरफ से कंपनी को दिया जाएगा। ऐसे में साढ़े 5 करोड़ रुपये से पावर हाउस का रुका हुआ कार्य पूरा होगा। बचा हुआ काम दिसंबर 2025 में पूरा होगा। जिसके बाद पावर हाउस चालू होगा। बता दें कि पावर हाउस का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में ठेकेदार की तरफ से काम बीच में छोड़ देने के कारण निर्माण कार्य अटक गया। इसके निर्माण पर 17 करोड़ रुपये खर्च होने थे। जिसमें से करीब 12 करोड़ रुपये लागत से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नया पावर हाउस बनने में नई टेक्नोलॉजी के उपकरण लगेंगे और इसकी क्षमता पुराने से अधिक होगी। ओवरलोडिंग की समस्या व बिजली कटों से राहत मिलेगी।








नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए कुछ क्षेत्र चिह्नित कर लिए हैं। फीडर लगाने का कार्य अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा। - प्रमोद कुमार, एसडीओ, बिजली निगम







नए पावर हाउस के लिए टेंडर अलॉट कर दिया है। कंपनी जल्दी ही वहां पर काम शुरू करेगी। कंपनी को नौ महीने में काम पूरा करना होगा।- कमल कुमार, एईई, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें