अग्रोहा। गेहूं खरीद का जायजा लेते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ।
हिसार। जिले की 7 मार्केट कमेटियों के माध्यम से करीब 10 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें 761777 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। 2635 क्विंटल गेहूं की खरीद प्राइवेट कंपनियों ने की है। अभी करीब 24 लाख क्विंटल गेहूं को बिकने का इंतजार है। वहीं, मंडियों में खरीदे अनाज में से केवल 1930 क्विंटल का उठान ही हो सका है। आसमान में छाए बादलों ने किसानों की खड़ी फसल के अलावा मंडी में पड़ी फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद अनाज मंडियों में एक बार फिर से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में सबसे अधिक खरीद हांसी मार्केट कमेटी ने की है। सबसे कम खरीद हिसार शहर की मार्केट कमेटी ने की है। मंडी में खरीद की प्रक्रिया धीमी होने के चलते किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। मंडियों में 24 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का इंतजार कर रहा है।प्रशासन की ओर से गेहूं का उठान भी बेहद कम है। अब तक एक प्रतिशत से भी कम उठान हो सका है। वीरवार से उठान की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद की जा रही है।
मार्केट कमेटी- आज की आवक - अब तक कुल आवक-खरीदउठान
हिसार -4238-9689-5710-1695
हांसी-69975-307824-288163235
आदमपुर11158-26720-11558-00
बरवाला55684-233079-159204-00
उकलाना-38012-134697-122706-00
नारनौंद73890-259861-157170-00
बास-14546-36968-17266-00
कुल -267503-1008838-761777- 1930