फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की लड़कियां दिखाएंगी स्टिक का जादू

Tue, 10 Sep 2013 01:34 AM IST
हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले हिसार के साई संस्थान की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक और सविता पूनिया के स्टिक का जादू अब हांगकांग के कुआलालंपुर में 21 से 27 सितंबर तक होने वाली आठवीं एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


भारतीय सीनियर महिला हाकी टीम में हिसार की फारवर्ड खिलाड़ी पूनम मलिक और गोलकीपर सविता पूनिया को जगह दी गई है। भारतीय टीम में दोनों खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगी।

हिसार के हांसी उपमंडल के गांव उमरा की रहने वाली हॉकी की फारवर्ड खिलाड़ी पूनम मलिक ने खेल कैरियर की शुरुआत 2003 में की थी। वर्तमान समय में वह हिसार साई सेंटर की खिलाड़ी है।
विज्ञापन


पिछले दस सालों से टीम में पहचान खास पहचान के साथ पूनम महिला हाकी टीम की कैप्टन भी रह चुकी है। पूनम ने 2007 में पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 2010 में अर्जेंटीना में आयोजित वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

हाल ही में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पूनम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उसका चयन भारतीय सीनियर महिला हाकी टीम में किया गया है। पूनम ने कहा कि हरियाणा हॉकी संघ की अध्यक्ष कृष्णा संपत का हॉकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान है।

सिरसा के गांव जोधका की रहने वाली सविता कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुकी है। सविता गोलकीपर की जिम्मेवारी निभाएगी।

आजाद सिंह कोच का कहना है कि भारतीय सीनियर हॉकी टीम में दो खिलाड़ियों का चयन होना बडे़ गर्व की बात है। हिसार की खिलाड़ी 21 से 27 सितंबर तक कुआलालंपुर में अपने स्टिक का जादू दिखाएंगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला हांगकांग से होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें