फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तैयार हो रहे हरियाणा के युवा नेता

Thu, 12 Sep 2013 11:42 PM IST
सोनीपत/नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। शुक्रवार को वहां पर मतदान होना है, जिस पर हरियाणा की भी नजरें गढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन


रोहतक के विशाल चौधरी जहां एनएसयूआई की ओर से प्रधान पद के उम्मीदवार हैं, वहीं एबीवीपी ने उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और फरीदाबाद निवासी उत्कर्ष चौधरी को उतारा है। हरियाणा के लगभग 23 हजार स्टूडेंट इन चुनावों में अपने मत का प्रयोग करेंगे, जो किसी को भी विजेता बना सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा के कई दिग्गज युवा नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।


एनएसयूआई प्रवक्ता संजय पोद्दार ने बताया कि एनसीआर के छात्रों को लुभाने के लिए ऐसे पूर्व डूसू दिग्गजों की मदद ली जा रही है, जो हरियाणा से संबंध रखते हैं। वहीं ब्लॉक और जिला स्तर पर भी 200-300 टीमें बनाकर एनसीआर में प्रचार हो रहा है। संजय के कहा, ‘डूसू चुनाव में जाति समीकरण (जाट-गुर्जर) काफी अहम होता है, जो एनसीआर के इलाकों से ही ताल्लुक रखते हैं।’
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रवक्ता साकेत बहुुगुणा ने बताया कि एनसीआर के छात्रों पर फोकस करने के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। यूपी के लिए लगभग सात टीमें और हरियाणा के छात्रों तक प्रचार करने के लिए हरियाणा में आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


दीपेंद्र और दुष्यंत भी जुटे प्रचार में
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एनएसयूआई को जीत दिलाने के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जुट गए हैं। बुधवार को भी उन्होंने छात्रों की सभा को संबोधित किया। वहीं, इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला भी प्रचार में जुटे हुए हैं। इनके पीयू और डीयू में प्रचार करने से बार-बार प्रदेश के छात्रों में यही प्रश्न दोहराया जा रहा है कि यहां छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं करवाए जा रहे।

एनसीआर से आने वाले मतदाताओं की संख्या
फरीदाबाद    3,000
गाजियाबाद    3,000
नोएडा    2,000
गुड़गांव    4,000
बहादुरगढ़    2,000
सोनीपत    1500
शेष हरियाणा         6000
डीयू में कुल वोटर    90,000 लगभग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें