रोहतक में ट्रेन के नीचे लेटी महिला।
- फोटो : ANI
हरियाणा के रोहतक में एक हैरानीजनक मामला सामने आया। रोहतक में ट्रैक पर एक ट्रेन खड़ी थी। एक महिला ने उसके नीचे से निकलने का प्रयास किया तो अचानक ट्रेन चलने लगी। महिला ने होशियारी से काम लिया और पटरी के बीच में सीधी लेट गई। ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई और महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।