आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि मौत भयावह होती है, कोई मरने से पहले यूं ही किसी बेकसूर को जिम्मेदार नहीं ठहराएगा। हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए कहा कि आत्महत्या से पहले लिखे गए पत्र की गंभीरता से जांच आवश्यक होती है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है।
पढ़ें अन्य खबरें...
Tokyo Olympic: फाइनल में पहुंचा नाहरी का छोरा रवि दहिया, भावुक हुए पिता, अब बस गोल्ड पर नजरें
सोनीपत के गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। पहलवान रवि ने 57 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया। वहीं बेटे के फाइनल में पहुंचते ही पूरा नाहरी जश्न में डूब गया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हाईकोर्ट की टिप्प्णी: मौत भयावह होती है, कोई मरने से पहले यूं ही मौत के लिए किसी को नहीं ठहराएगा जिम्मेदार
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि मौत भयावह होती है, कोई मरने से पहले यूं ही किसी बेकसूर को जिम्मेदार नहीं ठहराएगा। हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए कहा कि आत्महत्या से पहले लिखे गए पत्र की गंभीरता से जांच आवश्यक होती है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
किसान आंदोलन: टीकरी बॉर्डर बना ‘तीर्थधाम’, गांव के खेतों से कांवड़ में जल-मिट्टी ला रहे युवा
कोरोना महामारी के चलते इस बार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा हो लेकिन संयुक्त किसान मोर्चे ने इसे किसान आंदोलन से जोड़ दिया है। जिसकी वजह से हरियाणा एवं पंजाब के युवा हरिद्वार से कांवड़ लाने के बजाय अपने गांव की मिट्टी और जल टीकरी बॉर्डर पर ले जा रहे हैं। ये युवा इन स्थानों पर किसान आंदोलनकारियों द्वारा बनाए गए किसान प्रतीक पर गांव की मिट्टी चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
Tokyo Olympic: नीरज चोपड़ा ने वजन कम करने के लिए शुरू किया था खेलना, अब ओलंपिक में गाड़ दिया झंडा
इसी साल मार्च में स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पटियाला के नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में नया नेशनल रिकार्ड स्थापित किया था। बुधवार को उन्होंने उसी बेहतरीन प्रदर्शन को टोक्यो ओलंपिक में दोहराया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
गुरनाम चढ़ूनी का मिशन पंजाब शुरू: किसान नेता का एलान, 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे
संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...