फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का MMS बना इंटरनेट पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिया शादी का झांसा, फिर बनाए शारीरिक संबंध। अंतरंग पलों को किया कैमरे में कैद और फिर उसे डाल दिया इंटरनेट पर। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के सिरसा का है जहां शादी का झांसा देकर दुराचार करने के बाद युवती का अश्लील वीडियो सोशल साइट पर डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने महिला अधिवक्ता सुनीता वर्मा के सामने बयान दर्ज करवाए। पीड़िता के मुताबिक जेजे कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने उसके साथ तीन साल पहले दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में पुलिस

इसी दौरान रवि ने मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो फिल्म बनाई। जब उसने रवि को शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया और उसका वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी।

बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई और रवि लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो की क्लिप सोशल साइट पर अपलोड कर दी।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सीताराम ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें