फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया

Fri, 27 Sep 2024 03:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा में कांग्रेस की बागियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। कांग्रेस ने चित्रा और राजेश जून के बाद अब एक और बड़ा एक्शन लिया है।
विज्ञापन
नरेश ढांडे, अनीता ढुल बढ़सीकरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस ने 13 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चल रहे विधानसभा चुनाव लड़कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ये फैसला लिया है। 

विज्ञापन

पत्र जारी कर कांग्रेस ने एक साथ सभी को पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस ने गुहला सीट से नरेश, जींद से प्रदीप गिल, पुंडरी से सज्जन सिंह और सुनीता, नीलोखेड़ी से राजीव मामूराम और दयाल सिंह, पानीपत ग्रामीण से विजय जैन, उचाना कला से दिलबाग, दादरी से अजीत फोगाट, भिवानी से अभिजीत सिंह, बवानीखेड़ा से सतबीर, पृथला से नीतू और कलायत से अनीता को निष्कासित किया है

कैथल में कांग्रेस से बगावत करने वाले चार नेताओं पर एक्शन
हरियाणा के कैथल में जिले में अलग-अलग विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट मांग रहे नेताओं पर पार्टी हाईकमान ने कड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत जिले में पूंडरी, कलायत और गुहला चीका क्षेत्र से चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इन नेताओं में गुहला से नरेश ढांडे, पूंडरी से सज्जन ढुल और सुनीता बतान और कलायत से अनीता ढुल बढ़सीकरी को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें यह सभी नेता इस विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीट से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन नेताओं को निष्कासित करने से संबंधित जानकारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने पत्र जारी करके दी है।  

इन नेताओं में एक-एक सुरजेवाला व शैलजा और दो हैं हुड्डा गुट से
बता दें कि इन नेताओं में एक-एक सुरजेवाला व शैलजा और दो हुड्डा गुट से हैं। गुहला-चीका क्षेत्र से नरेश ढांडे सांसद रणदीप सुरजेवाला व कलायत से अनीता ढुल बढ़सीकरी सांसद कुमारी शैलजा गुट की सदस्य हैं। जबकि पूंडरी से सज्जन ढुल और सुनीता बतान को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें