फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब का सबसे महंगा टोल हुआ फ्री, किसानों की बजाए इस बार टोल मुलाजिमों का धरना

Fri, 27 Sep 2024 02:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर टोल प्लाजा बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि न सरकारी छुट्टी दी जाती है और न ही पीएफ में कटौती हो रही है। कंपनी की मीटिंगें जारी है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा कराया फ्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर फ्री हो गया है। इस बार टोल प्लाजा को फ्री किसान जत्थेबंदियां नहीं बल्कि टोल प्लाजा कंपनी के मुलाजिमों ने कराया है। हैरानी की बात यह है कि जो मुलाजिम किसान जत्थेबंदियों को दूसरी जगह जाकर प्रदर्शन करने की बात करते थे वह खुद ही टोल प्लाजा बंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


टोल प्लाजा वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्करों की कई मांगे काफी लंबे समय से पेंडिंग पड़ी है। कंपनी को कई बार बोला गया है, लेकिन कंपनी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। जिस कारण अब उनके पास एक ही हल बचा है वह भी काम छोड़ कर प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


उम्मीद है कि 27 सितंबर से टोल फ्री कर दिया जाएगा और वहां से गुजरने वाले वाहनों से चार्ज नहीं लिया जाएगा। मुलाजिमों के धरने पर जाने के ऐलान के बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने भी उनके साथ मीटिंग की बात कही।  

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के नेता बचितर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से कर्मचारियों की मांगे पेंडिंग में पड़ी है। कंपनी के अधिकारियों को याद करवाया जाता है तो वह कुछ समय मीटिंग कर फिर से भूल जाते है। उन्होंने कहा कि न तो कर्मचारियों को छुट्टी दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है।

कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेल्फेयर स्कीमों की सुविधा भी नहीं दी है। यह सीधे तौर पर मुलाजिमों के साथ धक्केशाही जैसा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्करों की एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें वर्करों की मांगों को देखते हुए उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


बचिंतर सिंह ने बताया कि कंपनी के साथ कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई है। कंपनी की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें