फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बोले-जांच में अफसरों ने नहीं दिए संतोषजनक जवाब

Tue, 20 Aug 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

चुनाव आयोग की ओर से उनकी उपस्थिति में ईवीएम की चेकिंग कराई गई। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने लोकसभा चुनाव में दो बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत दी थी। बोले कि कंट्रोल यूनिट को मतदान के दिन 25 मई सेट करने को कहा तो मना कर दिया गया।
विज्ञापन
दिव्यांशु बुद्धिराजा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में पानीपत के दो बूथों (नंबर 18 और 48) पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के लिए करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा सोमवार को चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां ईवीएम की चेकिंग और वेरिफिकेशन करवाई गई। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से भी तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जांच के दौरान दिव्यांशु ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अधिकारियों से कंट्रोल यूनिट को मतदान के दिन 25 मई सेट करने को कहा तो इनकार कर दिया गया, जबकि कोई भी मशीन का समय और तारीख़ बदला जा सकता है। आरोप है कि जांच के दौरान सोमवार को उनके इस सवाल का अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

उन्होंने बताया कि चेकिंग और वेरिफिकेशन के दौरान अधिकारी ईवीएम में चुनाव लड़ने वाली पार्टियों के चुनाव चिह्न लोड करने की बजाय डमी चिह्न अपलोड कर रहे थे। इस पर जब उन्होंने उनसे सिंबल लोडिंग मशीन से पार्टियों के ही चिह्न अपलोड करने को कहा तो इस पर भी अधिकारी बहाने बनाने लगे और मना कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब चुनाव सिंबल यानी पार्टी के चिह्न पर लड़ा था तो जांच भी उसी सिंबल को लोड करके होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अधिकारियों से मतदान के दिन कंट्रोल यूनिट से रिज़ल्ट स्लिप टाइमिंग के मुताबिक, दिखाने के लिए कहा, तब भी अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया।

दिव्यांशु ने कहा कि इन तमाम बातों से अंदेशा हो रहा है कि ईवीएम में बड़ी गड़बड़ी की गई है। आरोप लगाया कि भाजपा से उम्मीदवार रहे मनोहर लाल ने प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग कर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि मामले में न्याय के लिए अब वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें