फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राम रहीम को पैरोल पर बोले मनोहर लाल, कहा- इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं, मालीवाल ने कहा- वापस ली जाए

Thu, 27 Oct 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह एनएनआई, हरियाणा

सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह कुछ दिन पहले ही 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली पैरोल पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। अदालतें कारावास की सजा देती हैं और एक दोषी जेल जाता है। उसके बाद जेल के नियम सभी कैदियों पर लागू होते हैं। 

विज्ञापन

 
इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डेरा प्रमुख की पैरोल का विरोध किया है। स्वाति ने कहा है कि राम रहीम को मिली पैरोल वापस ली जाए। 

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह कुछ दिन पहले ही 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है और इस समय बरनावा के आश्रम में रह रहा है। गुरमीत राम रहीम यहां से रोजाना करीब दो-तीन घंटे ऑनलाइन प्रवचन करता है।
विज्ञापन


आश्रम पहुंचते ही लाइव हुआ था गुरमीत राम रहीम
खास बात यह है कि बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह लाइव हो गया। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उसने अपने अनुयायियों से कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें