फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी चालक फरार

Sun, 24 Dec 2023 03:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

वही पुलीस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है, वहीं गाड़ी चालक की भी तलाश शुरु कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी के उमरा रोड के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। हांसी के गांव देपल का रहने वाला करीब 24 वर्षीय बजरंग भाटू खेती बाड़ी का कार्य करता था। वह रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर हांसी जा रहा था।

विज्ञापन


जब वह मामनपुरा रोड पर शराब के ठेके के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी और आरोपी वाहन सहित फरार हो गया। आस पास के लोगों ने हादसे की सुचना डायल 112 को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस की सहायता से घायल अवस्था में बजरंग को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बजरंग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं बताया जा रहा है की गाड़ी आरोपित वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। आरोपी चालक गाड़ी को रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक बजरंग का एक छोटा भाई अमित है जो हांसी के निजी अस्पताल में काम करता है। बजरंग के पिता का सात वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था, बजरंग अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें