हरियाणा की मौजूदा सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर तक है। उससे पहले नई सरकार का गठन होना जरूरी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाल ही में निर्वाचन आयोग ने 20 अगस्त तक उन अफसरों के तबादले के आदेश भी जारी कर दिए हैं, जो पिछले एक साल से एक ही जगह पर तैनात हैं। इससे माना जा रहा है कि चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है।