फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सालभर चला नशा तस्करों की कमर तोड़ने का अभियान, 3626 मामले दर्ज कर 24 टन मादक पदार्थ किया जब्त

Fri, 30 Dec 2022 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3626 मामले दर्ज कर 24 टन मादक पदार्थ जब्त किया गया। नशा तस्करी में शामिल आरोपियों की 31.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करवाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग माफिया और नशे के कारोबार का नेटवर्क तोड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने सालभर अभियान चलाया। इस अवधि में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 3636 मामले दर्ज कर करोड़ों रुपये कीमत का 24 टन मादक पदार्थ जब्त किए। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की 31.45 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच करवाई है। इसके अलावा, तस्करी के आरोपियों की 12.23 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया भी जारी है। तस्करों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाकर उनको तोड़ा भी गया। 

विज्ञापन


साल 2021 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 2583 केस दर्ज किए थे, इसलिए पुलिस ने 1053 अधिक केस दर्ज किए हैं। इस वर्ष नशा तस्करों के कब्जे से 271 किलो से अधिक अफीम, 196 किलो से अधिक चरस/सुल्फा, 10173 किलो से अधिक चूरा पोस्त, 6 किलो 701 ग्राम स्मैक, 13311 किलो से अधिक गांजा और 35 किलो 328 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत सर्वाधिक 587 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार फरीदाबाद में 349, करनाल में 273, फतेहाबाद में 240 और कुरुक्षेत्र में 220 मामले दर्ज किए गए।

एसटीएफ और ब्यूरो कर रहा काम
नशा रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) दोनों की टीमें फील्ड में काम कर रही हैं। टीमों के प्रयासों के साथ-साथ अंतरराज्यीय स्तर पर सूचना के आदान-प्रदान के कारण ही संभव हुआ है कि इस साल नशा कारोबारियों पर अधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : डीजीपी
नशा कारोबारियों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए पुलिस का साथ दे और नशे की बिक्री, खपत और उपयोग संबंधी जानकारी मोबाइल नंबर 7087089947, टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 और लैंडलाइन नंबर 01733-253023 पर साझा करें। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों से सख्ती से निपटा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें