नवंबर में होने वाले हरियाणा ओलंपिक महोत्सव के लिए टीमों का चयन पांच अक्तूबर से भिवानी में होगा। हरियाणा ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है।
पूरे प्रदेश में कहीं से भी चयन प्रकिया में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर कराया जा सकता है। एचसीए के महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां प्रदेश में शतरंज का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हैं।
इसके लिए टॉप आठ जिलों की शतरंज टीमों का चयन किया जाएगा। एक नवंबर से होने वाली उक्त प्रतियोगिता वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित होगी। इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर सात राउंड होंगे। इसमें चार आयुवर्ग अंडर-11, 15, 19 व इससे ऊपर की उम्र के महिला-पुरूष खिलाडी भाग ले सकेंगे।