फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर टावर रोड पर बनेगी सर्विस लेन

Wed, 25 Sep 2013 07:24 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए डीसीपी (ट्रैफिक) ने हुडा प्रशासक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


साउथ सिटी के सिग्नेचर टावर से हुडा सिटी सेंटर तक करीब दो किलोमीटर के फासले को तय करना बेहद कठिनाइयों भरा है। सड़क की दोनों छोर की ट्रैफिक लाइट को क्रॉस करने में काफी समय लग जाता है।

इस मार्ग पर कॉरपारेट, बिजनेस हाउस के दफ्तरों, होटल, मनोरंजन स्थलों की बढ़ती संख्या से समस्या विकट होती जा रही है। इसी मार्ग पर अगले एक साल में एम्यूजमेंट पार्क अप्पू घर भी आने वाला है।
विज्ञापन


ऐसे में डीसीपी भारती अरोड़ा ने हुडा प्रशासक को पत्र लिखकर सिग्नेचर टावर से हुडा सिटी सेंटर के बीच वाहनों का दबाव करने के लिए सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन


इस रोड पर एक तरफ तो आधी-अधूरी सर्विस लेन है, दूसरी ओर इसके लिए ग्रीन बेल्ट को उजाड़ना पड़ेगा। इसको लेकर पुलिस आयुक्त और ट्रैफिक पुलिस के बीच मंत्रणा हो चुकी है।

हुडा प्रशासक प्रवीण कुमार का कहना है कि समस्या का हल ढूंढने को जल्द ही सर्विस रोड के निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें