फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड मेट्रो का मेगा ट्रायल रन शुरू

Sat, 05 Oct 2013 06:19 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव कमर्शियल ऑपरेशन की दिशा में कदम-दर-कदम आगे बढ़ रहा है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) का दौरा रैपिड मेट्रो रेल के स्टेशनों पर किसी भी दिन हो सकता है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर रैपिड मेट्रो रेल का मेगा ट्रायल रन शुरू हो गया है। इसमें ट्रेनों को सुबह छह से रात 12 बजे तक ट्रैक पर खूब दौड़ाया जा रहा है। वैसे तो रैपिड मेट्रो रेल ने सीएमआरएस की जांच के लिए खुद को पहले ही तैयार कर दिया है।

फिर भी प्रबंधन इस मामले में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहता है। वह अपनी तमाम तैयारियों का एक बार फिर से अवलोकन करवा रहा है। इस काम में उसके तकनीकी विशेषज्ञ जुट गए हैं।
विज्ञापन


रैपिड मेट्रो रेल की प्रवक्ता ने बताया कि सभी पांचों ट्रेनों को ट्रैक पर सुबह छह से रात 12 बजे तक चलाया जा रहा है। यह न्यूनतम और अधिकतम दोनों गति सीमा में दौड़ रही हैं। इस दौरान ट्रेनों और ट्रैक पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव ने सीएमआरएस को निरीक्षण के लिए आमंत्रित कर लिया है। उसके इस आमंत्रण को कमिश्नर ने स्वीकार भी कर लिया है। दौरा कब होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

प्रबंधन को सीएमआरएस का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि जब तक यह दौरा नहीं होगा, तब तक रैपिड मेट्रो का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू नहीं हो सकता। वैसे संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर के मध्य तक साइबर सिटी वालों को खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें