फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शहर के लिए भी रैपिड मेट्रो पास

Sun, 24 Nov 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पुराने शहर के यात्री भी रैपिड मेट्रो के स्टेशनों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। रोडवेज ऐसी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इससे पुराने शहर के बड़े हिस्से के लोगों को नए शहर में जाने में सहूलियत होगी। रैपिड मेट्रो शुरू होेने के बाद मॉलसरी एवेन्यू से एएसएफ टावर तक रोडवेज ने पहले ही फीडर बस सेवा (सिटी बस) शुरू कर रखी है। अब रोडवेज पुराने शहर के यात्रियों को सीधे रैपिड मेट्रो से कनेक्ट करने की तैयारी कर रहा है। रूट तय कर लिया गया है। पालम विहार से उद्योग विहार, शंकर चौक होते हुए दिल्ली बॉर्डर स्थित एंबियंस मॉल के रास्ते बस सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन


इसका सर्वे कराने के बाद इस पर सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। डिपो महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या आदि का पता लगाया जाएगा। सर्वे में यह भी पता चल जाएगा कि किस समय यात्रियों को अधिक दबाव होता है। यात्रियों के उसी दबाव के बाद बसों की फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी। उन्होेंने बताया कि गुड़गांव के इस पुराने हिस्से की पहुंच नए गुड़गांव के कई हिस्सों तक पहुंच आसान होगी। बसों की संख्या यात्रियों के हिसाब से तय की जाएगी। रूट पर जरूरत के हिसाब से एसी बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पालम विहार, सेक्टर 22-23 और उद्योग विहार के लोग आसानी से एंबियंस मॉल और मेट्रो स्टेशन तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें