फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मोबाइल टावर का सर्वे कराने के निर्देश

Thu, 26 Sep 2013 11:20 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरि नगर के लोगों ने कहा कि निगम अधिकारियों ने मोबाइल टावर हटवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


तीन माह बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिहायशी एरिया में लगा मोबाइल टावर ध्वनि व वायु प्रदूषण फैला रहा है। निगम के अधिकारियाें ने बताया कि शहर में मोबाइल टावर पर कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। शारदा राठौर ने स्टे खत्म कराने की कोशिश करने व टावर से हो रहे नुकसान के फोटो खिंचवाने को कहा।

सेक्टर 15 भाग एक के लोगों ने बरसाती पानी की निकासी न होने की शिकायत दी। हुडा प्रशासक डॉ. प्रवीण कुमार ने चार अफसरों की समिति का गठन कर दस दिन में रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानेसर में एचएसआईआईडीसी के रिहायशी सेक्टर-1 में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की शिकायत पर शारदा राठौर ने एचएसआईआईडीसी, पुलिस, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार तथा आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि की समिति का गठन किया। यह समिति जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें