गुड़गांव की मधुरिता आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म विश्व महिला दिवस के एक दिन पहले सात मार्च को रुपहले परदे पर उतरेगी। मधुरिता अब तक 20 डाक्यूमेंट्री फिल्म बना चुकी हैं।
मधुरिता इससे पहले ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। इसमें अरबाज खान, राइमा सेन और रणवीर हुड्डा थे। ‘अमर उजाला’ से खास मुलाकात में उन्होंने बताया कि ‘कजरिया’ रियलिस्टिक फिल्म है।
इसमें बताया गया है कि गांवों और शहरों में महिलाओं की स्थिति में क्या फर्क है। मधुरिता बताती हैं कि फिल्म के सभी कलाकार नए हैं। इसमें मीनू और रिद्धिमा की मुख्य भूमिका है।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के झज्जर में हुई है। इसके अलावा मधुरिता की फिल्म ‘महारानी’ की शूटिंग मार्च, ‘कोठा नंबर 22’ की दिसंबर में शुरू होगी। मधुरिमा की कंपनी एका फिल्म ‘दो दीवाने शहर में फिल्म भी बनाएगी।