फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा-उल्लास से मनाया करवाचौथ

Tue, 22 Oct 2013 08:02 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में पिछले एक दशक में सब कुछ बदल गया है, लेकिन कोई चीज नहीं बदली तो वह है करवाचौथ के प्रति उत्साह। यह उत्साह मंगलवार को गुड़गांव की महिलाओं में देखने को मिला।
विज्ञापन


ओल्ड गुड़गांव हो या डीएलएफ का पॉश एरिया, हर जगह पति के लिए उनकी पत्नियों ने धार्मिक रिवाज का निर्वहन श्रद्धा और उल्लास से किया। चांद के दीदार के बाद पति की आरती उतारकर महिलाओं ने अपना व्रत पति के हाथ से पानी पीकर खोला।

भले ही करवाचौथ का स्वरूप बदल गया हो, इसे मनाने के ढंग में परिवर्तन हो गया हो पर आस्था वही सदियों पुरानी है। महिलाओं में समर्पण और प्रेम की अभिव्यक्ति में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अब महिलाओं के व्रत में पति भी उनके भागीदार बनने लगे हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस बहाने दोनों के बीच का रिश्ता और मजबूत बनता है। गुड़गांव के पंजाबी समुदाय में इस पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा।

ऑनलाइन भी तोड़ा व्रत
इंटरनेट और आधुनिकता के इस दौर में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, तो फिर भला करवाचौथ क्यों पीछे रहे। जिनके पति अपनी पत्नी से दूर रहते हैं, उन सभी ने इंटरनेट पर ऑनलाइन चंद्र दर्शन किए। कइयों ने अपने पतियों से वीडियो चैटिंग के माध्यम से व्रत को पूरा किया।

कुंवारियों ने भी रखा व्रत
कुंवारी युवतियों ने अपने लिए शिव की तरह प्रेम करने वाले पति की कामना को साकार करने के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। गर्ल्स हॉस्टल और पीजी में रहने वाली युवतियाें ने इस व्रत की परंपरा को निभाया। पीजी में रहने वाली स्मिता अरोड़ा ने बताया कि उसने और उसकी सहेलियों ने सिर्फ इसलिए व्रत रखा कि उन्हें अच्छा पति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें