फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पचगांव के पास फ्लाईओवर शुरू

Sat, 28 Sep 2013 06:04 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पचगांव के पास पांचवां फ्लाईओवर चालू कर दिया गया। इससे दिल्ली-गुड़गांव से धारूहेड़ा या बिलासपुर जाने वाले वाहन चालकों के 10 मिनट बचेंगे।
विज्ञापन


हाईवे पर प्रतिदिन लगभग 90 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें से अधिकांश गुड़गांव, मानेसर में विभिन्न गैर सरकारी एजेंसियों में कार्यरत हैं।

रेवाड़ी, धारूहेड़ा से लगभग 70 हजार यात्री प्रतिदिन के मानेसर में काम करने आते हैं। हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के कारण ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बन गई थी। पचगांव के पास फ्लाईओवर चालू होने से यहां से वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


अब ये तीन बाधाएं
हाईवे पर अभी भी सुगम सफर की राह में तीन बाधाएं हैं। इनमें से रामपुरा और शिकोहपुर मोड़ पर बन रहे फ्लाईओवर के साथ बिलासपुर चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। दोनों ही फ्लाईओवरों के कारण भारी जाम की स्थिति है। हाईवे निर्माण कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य एक महीने में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें