फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

Sat, 05 Oct 2013 07:21 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तमाम मंदिर नवरात्र की पहली सुबह मां दुर्गा के उद्घोषों से गूंज उठे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


श्री माता शीतला देवी मंदिर में तड़के ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने पहले माता का प्रसाद और शृंगार का सामान खरीदा। इसके बाद दर्शन करने के लिए लाइन में लग गए। लाइन बेहद लंबी थी, लेकिन भक्तों का जोश देखने लायक रहा।

भक्तों ने मां शैलपुत्री को लाल फूल, नारियल, सिंदूर, घी का दीपक जलाकर प्रसन्न किया। शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती मां काली और पवनपुत्र हनुमान की भी उपासना की गई। इसके बाद भक्तों ने मन्नत स्थल पर जाकर चुन्नी बांधी और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


सभी मंदिरों में उत्सव
सिद्धेश्वर मंदिर, प्रेम मंदिर, गुफा वाला मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, गीता भवन मंदिर समेत सभी मंदिरों में यही नजारा दिखाई दिया। सिद्धेश्वर मंदिर में सुबह छह बजे मां दुर्गा का पाठ किया गया। सुबह आठ बजे पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापना की गई। हवन के उपरांत भक्तों को प्रसाद बांटा गया। पंडित लक्ष्मीकांत ने बताया कि नवरात्र के दौरान रोज हवन किया जाएगा। घंटेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। नवरात्र के मद्देनजर सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

व्रत रखकर सुनी कथा
दुर्गा महोत्सव की शुरुआत पर घरों में भी कलश स्थापना की गई। महिलाओं ने मां शैलपुत्री का व्रत रखकर भजन और कथा सुनी। आचार्य जय भगवान ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें