एमिटी यूनिवर्सिटी के मानेसर कैंपस में मंगलवार को वार्षिक खेल उत्सव का रंगारंग समापन हो गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी को हैरत में डाल दिया। सभी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के बीटेक मेकेनिकल ग्रुप का प्रदर्शन शानदार रहा।
इस खेल उत्सव में विश्वविद्यालय के सभी सभी विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिताएं हुईं।
इन खेलों के अलावा 100, 200, 400, 800 और 100 मीटर रिले रेस का भी आयोजन किया गया। निशानेबाजी में भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश्ा किए। गिद्धा, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी नृत्य और मराठी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद असीम चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
ये रहे खेल उत्सव के हीरो
खेल विजेता
फुटबॉल बीटेक मेकेनिकल
बैडमिंटन (गर्ल्स) बीटेक मेकेनिकल
बैडमिंटन (ब्वॉयज) नर्सिंग
क्रिकेट बीटेक मेकेनिकल
लॉन टेनिस (गर्ल्स) बीटेक कंप्यूटर साइंस
लॉन टेनिस (ब्वॉयज) बिजनेस स्कूल
100 मीटर रेस (ब्वॉयज) सैमुअल
400 मीटर रेस (ब्वॉयज) आशीष यादव
लांग जंप (गर्ल्स) सिनी
लांग जंप (ब्वॉयज) शिवा
110 हर्डल जंप शिवा