फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा निगम खोलेगा 14 नई डिस्पेंसरियां

Mon, 30 Sep 2013 05:54 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी ने इन डिस्पेंसरियों के लिए नगर निगम से गांव बादशाहपुर, बसई, मुलाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, खांडसा, सिकंदरपुर, इस्लामपुर, कादीपुर, नाथूपुर और सरहौल में जमीन मांगी है।
विज्ञापन


इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के आसपास बसी कॉलोनियों में भी जमीन मांगी है। हर एक डिस्पेंसरी के लिए एक से दो एकड़ जमीन की जरूरत होगी। नगर निगम से यह जमीन लीज पर ली जाएगी, जिसके लिए निगम को किराया भी अदा किया जाएगा।

गुड़गांव में दस हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी ईएसआईसी के दायरे में आते हैं। बीमा निगम के अनुसार, गुड़गांव सर्कल में करीब साढ़े चार लाख लोग ईएसआइसी के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधाएं देने के लिए बीमा निगम ने 14 चिकित्सा केंद्र खोलने का फैसला लिया है। यह चिकित्सा केंद्र निगम के दायरे में खोले जाएंगे।

नगर निगम के नायब तहसीलदार दीपचंद ने बताया कि निगम के पास कुछ गांवों में जमीन उपलब्ध है। हालांकि जमीन के बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है। निगम की ओर से खाली जमीन को चिह्नित कर चारदीवारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें