फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम तीन महीने से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं ले रहा, मैप लटके

Wed, 25 Sep 2013 09:24 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लिए जाने के कारण प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए एनओसी भी नहीं मिल रही है। जुलाई महीने से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लिया जा रहा है। निगम की ओर से 29 जून को जारी किए गए पत्र को आधार बनाकर प्रॉपर्टी टैक्स पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय की ओर से जारी इस पत्र में प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार के लिए समिति बनाने की जानकारी दी गई थी। इसमें अगले आदेश तक टैक्स न लेने का निर्देश था। समिति को 45 दिन में रिपोर्ट देनी थी। लेकिन करीब तीन महीने बाद भी इस पर फैसला नहीं किया जा सका है।

निगमायुक्त के मौखिक आदेश पर महज दो दिन तक टैक्स जमा किया गया था। बाद में इसे बंद कर दिया गया।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बाद ही मैप के लिए आवेदन स्वीकार होते हैं।

निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए निगम से नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट(एनओसी) लेना होता है। इस संबंध में निगमायुक्त पीसी मीणा ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय निकाय से निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जल्द ही नई अधिसूचना आने की उम्मीद है। इसके बाद नए आधार पर ही टैक्स लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि निगम में पिछले तीन महीने में महज 60 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा किया गया।

सिर्फ जून महीने में निगम को करीब 110 करोड़ रुपये का राजस्व प्रॉपर्टी टैक्स के तौर पर मिला था। निगम का मार्च 2014 तक 250 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें