फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद की चेयरपर्सन का चुनाव 19 नवंबर को

Mon, 11 Nov 2013 09:58 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की चेयरपर्सन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 19 नवंबर को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में मतदान के जरिये चेयरपर्सन का चयन होगा। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला परिषद के सात पार्षदों ने कविता यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 26 जून को शपथ  पत्र दिया था। कुल 10 पार्षदों वाली जिला परिषद में 7 पार्षदों की ओर से शपथ पत्र देने के बाद प्रशासन की ओर से जुलाई में अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय दिया गया।

29 जुुलाई को उपायुक्त शेखर विद्यार्थी की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव में मतदान कराया गया। इसमें कुल 7 पार्षदों ने मतदान किया। इन सभी ने कविता यादव के प्रति अविश्वास जताते हुए उन्हें हटाने के लिए वोट दिया।
विज्ञापन


जिला परिषद की ओर से 30 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव की प्रति चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों को भेजी गई। अगस्त में कविता यादव को डिनोटिफाई कर नए चेयपर्सन चुनाव के लिए आदेश मिले।

इसके लिए 27 अगस्त का दिन तय किया गया। मतदान से दो दिन पहले ही कविता यादव ने इस मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी थी। 21 अक्तूबर को उच्च न्यायालय ने कविता यादव की याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद नए सिरे से चेयरपर्सन चुनाव का आदेश दिया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र चौहान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास सदन में 19 नवंबर के दिन नई चेयरपर्सन का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया की वीडियोग्र्राफी भी कराई जाएगी।

चेयरपर्सन को गुप्त मतदान के जरिये चुना जाएगा। चेयरपर्सन बनने के लिए कुल 10 पार्षदों में से 6 पार्षदों का समर्थन वाला ही विजयी होगा। चुनाव की प्रक्रिया पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें