फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निर्माणाधीन दुकानें ध्वस्त

Tue, 23 Jul 2013 05:32 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम के दस्ते ने सोमवार को बादशाहपुर में चार अवैध दुकानें ध्वस्त कर दीं। इन्हेें ध्वस्त करने से पहले निगम ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण ढहाए गए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त पीसी मीणा को शिकायत मिली थी कि बादशाहपुर की रामपुर ढाणी में अवैध तौर पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद संयुक्त आयुुक्त वीणा हुड्डा के आदेश पर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने निर्माणाधीन दुकानों के मालिक से निर्माण के कागजात मांगे। किसी के दस्तावेज नहीं मिलने पर दस्ते ने दुकानों पर जेसीबी मशीन चला दी। करीब एक घंटे में चारों दुकानें नेस्तनाबूद हो गईं। निगम ने इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई है। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि बिना मैप पास कराए किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें