फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पता चल जाएगा कब आएगी बस

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम के दायरे में बनने वाले हर बस क्यूू शेल्टर पर सिटी बस के आने की जानकारी पहले मिल जाएगी। इस पर मेट्रो की तरह से डिस्प्ले स्क्रीन होगी।
विज्ञापन

शहर में बनाए जाने वाले बस क्यूू शेल्टर को लेकर सोमवार को संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सिटी बसों के सात रूटों पर 112 क्यू शेल्टर बनाने पर चर्चा हुई। इसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए एक समिति गठित की गई। यह समिति मंगलवार को शेल्टर की ग्लोबल पोजशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मैपिंग शुरू करेगी। इसके जरिए शहर के सभी बस क्यू शेल्टर को गूगल मैप पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा नगर निगम की वेबसाइट पर भी इसको देखा जा सकेगा। सिटी बसों में जीपीएस लगाए जाएंगे। इसके बाद जीपीएस को बस क्यू शेल्टर पर लगाई जाने वाली स्क्रीन से जोड़ा जाएगा। इससे मेट्रो की तरह से लोगों को सिटी बस के आने की जानकारी मिलेगी। बस क्यू शेल्टर पर निगरानी रखने के लिए यहां क्लोज सर्किट कैमरे लगाने का भी प्रस्ताव है। सभी सीसीटीवी कैमरे को रोडवेज और पुलिस मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। नगर निगम की ओर से पहले चरण में पुराने और नए शहर में सात-सात बस क्यू शेल्टर बनाने पर दो महीने में काम शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में 48 और तीसरे चरण में 50 बस क्यू शेल्टर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें