फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बिठा लोगों को लूटने वाले तीन धरे

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। सेक्टर-17 की अपराध शाखा पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर इफ्को चौक से सवारी बैठाकर उन्हें लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन लैपटॉप, एक स्विफ्ट डिजायर कार मिली है। बृहस्पतिवार को उन्हें जिला न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दुग्गल ने बताया कि 16 जून की रात रेवाड़ी के इंद्रजीत उर्फ मोनू, हनुमान, भिवानी के सोनू ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर में इफ्को चौक से सुरेश और दिनेश को लिफ्ट देने के बहाने बिठाया था। उन्हाेंनेे गाड़ी सुनसान जगह ले जाकर उनसे 28 हज़ार रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिए और कच्चे रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने आठ से ज्यादा लूटपाट की वारदात कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें